बिहार

नहाने के क्रम में डुबने से दो बच्चों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

फुलवारी शरीफ, (न्यूज क्राइम 24) बेउर थाना के सिपारा पकड़ी के रहने वाले दो बच्चों की नत्थूपुर तालाब में नहाने के क्रम में डूब जाने के कारण मौत हो गई.जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.वहीं बच्चे की मौत के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बायपास सड़क जाम कर हंगाम किया. लोग मृत परिवार के लोगों को मुआवजा की मांग कर रहे थे. पुलिस ने सभी को समझा कर शांत करते हुए घर वापस भेज दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज का सड़क जमा हटाया.

घटना के बारे में बताया जाता है कि पकड़ी निवासी चार बच्चे घर से स्कूल के लिए सुबह निकले मगर वह स्कूल ना जा कर नत्थुपुर तालाब में नहाने चले गये. नहाने के क्रम में दो बच्चे डूब गये. इनको डूबता देख दो बच्चे भाग कर घर चले आये.गाँव में आकर बच्चो ने डरते हुए घटना की जानकारी दी तो दौड़े दौड़े परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे. जहाँ दोनों बच्चों के शव को ग्रामीणों ने तालाब से निकाला जिनकी पहचान विराट कुमार पिता विनोद दास मुल्ला चक, कुर्था, जिला जहानाबाद और दूसरे की पहचान राजा पिता विनोद गुप्ता शाहजहाँपुर थाना विक्रम निवासी के रूप में हुई.दोनों के परिजन सिपारा पकड़ी मोहल्ला में किराए के मकान में रहते हैं.ग्रामीणों ने शव को निकाल मुआवजे की मांग को लेकर सिपारा के पास सड़क जाम कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर सड़क जाम हटाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौँप दिया है.

Advertisements
Ad 1

नत्थूपूर पैठानी गांव के तालाब मे दो बच्चों को डूबकर मरने पर स्थानीय विधायक गोपाल रविदास ने मृतक परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दुःख व्यक्त किया है. इसके साथ सरकार से मृतक परिवार को बीस -बीस लाख रूपये मुआवजा कि मांग किया.

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: