बिहार

बिहार कृषि सेवा कोटि-01 (शष्य) वर्ग-2 के पदाधिकारियों का 15 दिवसीय प्रवेशकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

फुलवारी शरीफ़, अजीत। सचिव, कृषि विभाग, बिहार संजय कुमार अग्रवाल द्वारा बिहार कृषि सेवा कोटि-01 (शष्य) वर्ग-2 के पदाधिकारियों का 15 दिवसीय प्रवेशकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में प्रशिक्षु पदाधिकारियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किया गया. इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बामेती, पटना में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों के संबंध में प्राप्त जानकारी पर प्रस्तुतीकरण दिया गया. प्रस्तुतीकरण हेतु प्रशिक्षु पदाधिकारियों का 04 समूह बनाया गया. समूह का नाम क्रमशः मक्का, जौ, मड़ुआ और बाजरा दिया गया, यह दर्शाता है कि राज्य में मोटे/पोषक अनाज को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग दृढसंकल्पित है.

सचिव, कृषि ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक विचारों से मोटिभेट होने किसानों के बीच जाना है. सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि हमें सीखना क्या चाहिए . आप सभी अनुमंडल/सहायक निदेशक स्तर के पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र का विशेषज्ञ बनना होगा, क्योंकि किसान सबसे पहले आपसे तभी सीखेंगे जब वह समझेंगे की आपकी जानकारी का क्या स्तर है. उन्होंने प्रशिक्षु पदाधिकारियों से कहा कि पहले आपको एक अच्छा किसान बनना होगा, तभी आप एक अच्छे पदाधिकारी बनेंगे.उन्होंने सभी पदाधिकारियों को किसान के साथ समय बिताने की सलाह दी.

Advertisements
Ad 1

सचिव, कृषि ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को कहा कि आप सभी को तकनीकी अर्थशास्त्र की जानकारी होनी चाहिए, तभी आप किसान को विभिन्न फसलों की लागत एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बता सकेंगे.उन्होंने कहा कि विभाग प्रयास कर रहा है कि भारतीय प्रबंधन संस्थान, बोधगया के साथ एक समझौता कर सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों को प्रबंधन एवं कृषि अर्थशास्त्र पर प्रशिक्षण दिया जा सके.कृषि के क्षेत्र के विकास में आप महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

इस अवसर पर कृषि निदेशक डॉ॰ आलोक रंजन घोष ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को कहा कि एक कड़ी के रूप में काम करना है. काम करते समय अहसास होना जरूरी है, ताकि उसे ठीक ढंग से किया जाये. इसलिए सचिव के निर्देश के आलोक में हमें प्रतिदिन का काम, सप्ताह के लिए कार्य और महीने में किये जाने वाले कार्य को वर्गीकृत कर समय पर पूरा करने के लिए अपने-आप को तैयार रखना होगा.
इस अवसर पर संयुक्त सचिव शैलेन्द्र कुमार, उप सचिव मनोज कुमार, अपर निदेशक (शष्य) धनंजय पति त्रिपाठी, निदेशक, बामेती आभांशु सी॰ जैन उपस्थित थे.

Related posts

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी

error: