बिहार

पुलिस और SDRF टीम की मदद से तैरता हुआ शव को बरामद किया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): हुआ बरामद आप को बता दे की बीते 1जून को नालंदा जिला के बिहार शरीफ थाना क्षेत्र से रहस्माय ढंग से गायब पूर्व विधायक का 21 वर्षीय परिवार आकाश कुमार का शव पटना सिटी के मालालामी थाना क्षेत्र के पिरदामरिया घाट से पुलिस और SDRF टीम की मदद से तैरता हुआ शव को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है।

वही शव का पेट फटा हुआ और तार से बांधा हुआ स्थिति में पाए जाने पर परिजनों ने हत्या कर शव को गंगा में फेक देने का आरोप लगाया है। हालाकि की बिहार शरीफ की पुलिस ने इस मामले में मृतक आकाश के दो दोस्तो को गिरफ्तार किया है ।वही पुलिस इसे आत्म हत्या बता रही है। इस मामले में विधायक जी ने पुलिस पर हत्यारे को बचाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस द्वारा आत्म हत्या बताने पर परिजनों में नाराजगी है। पुलिस का मानना है की हत्या है या आत्म हत्या पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो पाएगा।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न