बिहार

अपराध नियंत्रण को लेकर घूरना ओपी पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घूरना ओपी पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर सीमा रोड घूरना एसएसबी कैंप के समीप पुल के पास चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान। इस अभियान का नेतृत्व एसआई अनीमा कुमारी कर रही थी। हर आने जाने वाले वाहनों का जांच किया जा रहा था। जांच के क्रम में कागजात में कमी पाने पर कई वाहन चालकों का चालान भी काटा गया। इस अभियान से जहां वाहन चालकों में हड़कंप मच गया तो वहीं अपराध प्रवृत्ति के लोगों ने अपना रास्ता बदल लिया। मौके पर इस अभियान में आधा दर्जन पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related posts

पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए 112 चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद!

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

error: