बिहार

पुलवामा शहीदों पर मौन, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): पुलवामा आतंकी हमले मे शहीद हुए जवानों को युवाओं ने दी श्रद्धांजलि। पटनासिटी के युवाओं ने वैलेंटाइन डे को ना मनाकर 14 फरवरी 2019 को आत्मघाती आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के 40 शहीद जवानों को याद कर शहीदी दिवस के रुप में मनाया और 51 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेयांश चंद्रवंशी ने की।

इस मौके पर समाजसेवी आरके यादव ने इस कार्य को लेकर युवाओं को प्रोसाहित करते हुए कहा की आज के युवाओं को भारतीय सैनिकों को अपना प्रेरणास्रोत बनाना चाहिए। देश के लिए असल हीरो वह ही हैं। इस अवसर पर जदयू नेता अंजनी पटेल, अजय यादव, विराट जायसवाल, क्षितिज यादव, आयुष, आदित्य, रॉकी, हर्ष, गोपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: