बिहार

उपेन्द्र कुशवाहा ने गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित की

पटना(न्यूज क्राइम 24): महात्मा फुले समता परिषद् के साथियों द्वारा 24 एम. स्ट्रैंड रोड स्थित आवास पर संत गुरु रविदास जयंती का आयोजन किया गया। जिसमे जनता दल (यू.) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व् वर्तमान विधान पार्षद श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी ने गुरु रविदास जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया और कहा शिरोमणि संत गुरु रविदास जी समता, एकता और समाजिक सौहार्द का पाठ पढ़ाने वाले महा मानव थे। उनके साथ सैकड़ो साथियों ने गुरु रविदास जी के चरणों में पुष्प अर्पित किया।

इस मौके पर संजीव राम, जितेन्द्र नाथ, सुभाष कुशवाहा, पूर्व विधायक श्री रमेश कुशवाहा, बसंत चौधरी पटेल, अनिल यादव, प्रशांत पंकज, रोशन राजा, खुर्शीद अहमद, ई. राज कुमार, केतन कुमार, अभय वर्मा, सौरभ सागर, अरविन्द वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ फायरिंग में कुख्यात ‘झामु’ के पैर में लगी गोली!

संध्या चौपाल को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

error: