अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज अंचल अंतर्गत फुलकाहा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर आज शनिवार 4 फरवरी को जनता दरबार का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष नगीना कुमार की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक मामलों का सुनवाई हल्का कर्मचारी रवि कुमार नवाबगंज, के द्वारा किया गया।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से नवाबगंज पंचायत के शुक्र हाट, अटल चौक के समीप बरसों पुराना नवनिर्मित श्री श्री 108 बजरंगबली मंदिर के भूमि को पुजारी के द्वारा जोर जबरदस्ती अतिक्रमण करने के मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जनता दरबार में आवेदन दिया था।
जो लगभग यह मामला जनता दरबार में 1 माह पूर्व से चल रहा है जिसमें थाना अध्यक्ष और हल्का कर्मचारी के द्वारा पुजारी रामाश्रय ठाकुर को जमीन की दावा ठोकने के संबंधित कागजात की मांग किया गया था। परंतु इतने दिनों बीत जाने के बावजूद भी आज के जनता दरबार में पुजारी के द्वारा जमीन से संबंधित कागजात पेश नहीं किया गया।
जिससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखा गया। थाना अध्यक्ष नगीना कुमार और हल्का कर्मचारी ने उक्त पुजारी के अनुरोध पर एक और मौका कागजात पेश करने का दिया गया है जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पुजारी के पास किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं है।
यह जमीन रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के नाम से है । इनके द्वारा फर्जी तरीके से जमीन हथियाने के नियत से इस तरह का बयानबाजी किया जा रहा है। मौके पर जनता दरबार में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नवाबगंज राज रक्षित, सरपंच प्रतिनिधि आलोक रमन, बजरंग गुप्ता, शंभू गुप्ता, दीपक गुप्ता, आदि अन्य आधा दर्जन लोग उपस्थित थे।
