बिहार

सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के रानीगंज आगमन पर जिला के पुलिस छावनी में तब्दील हुए

अररिया(रंजीत ठाकुर): सूबे के मुखिया नितिश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर पुरे रानीगंज प्रखंड क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए मुख्यमंत्री के काफिला आते ही लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए

वहीं मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया एवं मोहनी पंचायत के महान उद्योग और मछली पालन का गहराई से निरीक्षण किया ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को देखकर सूबे के मुखिया काफी खुश नजर आए वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में और ज्यादा से ज्यादा विकास करने की बातें कही सुबे के मुखिया के मोहनी गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा गया।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था में डीजीपी आरएस भट्टी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह डीएम इनायत खान एवं आला अधिकारी जुटे रहे। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कुटीर उद्योग पर काफी जोर दिया और ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को हर सुविधा मुहैया कराने की बातें कही। मुख्यमंत्री को एक झलक देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

Related posts

पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ फायरिंग में कुख्यात ‘झामु’ के पैर में लगी गोली!

संध्या चौपाल को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

error: