बिहार

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर की आगजनी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के परसा बाजार थाना के बेलदारीचक के पास लोगों ने सड़क हादसे में घायल के इलाज के क्रम में मौत होने के बाद मुआवजा की मांग को लेकर पटना पुनपुन मार्ग जाम कर जम कर हंगामा किया। लोगों ने सड़क पर आगजनी भी किया। लोगों के आक्रोश को देख पुलिस ने जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी दिया। मौके पर बीडीओ फुलवारी शरीफ ने पहुंच कर मरने वाले के परिवार को मुआवजे का चेक सौंपा तब लोगों ने सड़क जाम हटाया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि महुआबाग निवासी धेरा चौधरी 62 वर्ष को तीन दिनों पूर्व सड़क पार करने के क्रम में एक मोटर साइकिल वाले ने धक्का मार दिया था। इस हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे लोग इलाज के लिए पीएमसीएच में पुलिस ने भर्ती कराया था। तीन दिनों के बाद उसकी शुक्रवार को मौत हो गई।

Advertisements
Ad 1

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर घर आये और बेलदारीचक के पास पटना पुनपुन मार्ग पर शव को रख कर जाम लगा आगजनी करने लगे। लोग मरने वाले के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर जम कर हंगामा कर रहे थे। हंगामा और जाम की खबर सुन कर परसा बाजार थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर जब कोई बात मानने को तैयार नहीं हुआ तब उन्होंने इस बात की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचाई। उसके बाद बीडीओ फुलवारी शरीफ जाम स्थल पर पहुंचे और मरने वाले के परिवार को मुआवजा का चेक सौंपा तब लोगों ने सड़क जाम हटाया। लोगों ने करीब दो घंटे तक यातायात को बाधित रखा।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: