बिहार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 56वीं वाहिनी RRT टीम द्वारा विशेष प्रचार वाहन के साथ BOP स्तर तक चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

अररिया(रंजीत ठाकुर): गुरुवार 04 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 56वीं वाहिनी एस.एस. बी. बथनाहा की बचाव एवं राहत टीम(RRT) को विशेष प्रचार वाहन के साथ BOP स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम हेतु रवाना किया गया। मौके पर 56वीं वाहिनी के कमांडेन्ट श्री सुरेन्द्र विक्रम ने विशेष प्रचार अभियान में शामिल बचाव एवं राहत टीम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकर की आपदा का सफलतापूर्वक सामना करने हेतु मानसिक रूप से सतर्क रहें तथा “हर घर तिरंगा” के इस महाअभियान में प्रत्येक गांव को शामिल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करें । साथ ही कमांडेन्ट ने सर्वजनों से अपने अपने आवास पर तिरंगा फहराने हेतु अपील किया ।

Advertisements
Ad 1

तत्पश्चात विशेष प्रचार वाहन एवं RRT टीम को जागरूकता कार्यक्रम हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । बता दें कि एस. एस. बी. का यह विशेष प्रचार वाहन देशभक्ति गीत के साथ राष्ट्रीय झंडा संहिता की मुख्य विशेषताओं को अत्यंत ही सरल भाषा मे व्यक्त करते हुए तथा RRT टीम अपने अपने साथ राष्ट्रीय तिरंगा, बैनर एवं पोस्टर के साथ 56वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र में प्रारम्भ की BOP दुबाटोला से लेकर अंतिम BOP वेला तक जाएगी । इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के उप-कमांडेन्ट श्री दीपक साही, सहायक कमांडेन्ट मनिंद्र नाथ सरकार, भारी संख्या में महिला व पुरुष जवान उपस्थित थे।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: