अररिया(रंजीत ठाकुर): भारत में विकास और विश्वास के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयूमो फ़ारबिसगंज द्वारा नगर अध्य्क्ष किशनशर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को स्थानीय सुभाष चौक पर स्तिथ नेता जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण उपरांत निकाले गये विकास तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) को भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, ने संयुक्त रूप से पार्टी का ध्वज दिखा कर रवाना किया।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष की बात है कि गांव से लेकर गरीब तक, खेल मैदान से लेकर खलिहान तक रेल से लेकर रोड, हाइवे से लेकर हवाई जहाज तक शिक्षा से लेकर रोजगार तक सौर ऊर्जा से लेकर परमाणु ऊर्जा, स्वास्थ सुविधाओं से लेकर मुफ्त इलाज तक युवाओं से लेकर महिलाओं और किसान से लेकर मजदूर तक वृद्धजनों से लेकर दिबयांग जनों एवं सेना से लेकर सीमा सुरक्षा तक जल जीवन मिशन की शुरुआत से लेकर शौचालय निर्माण मुफ्त रसोई गैस व चूल्हे देने के आलावे मेक इन इंडिया से लेकर डिजिटल इंडिया तक देश और देश वासियों के हितों में बिना भ्र्ष्टाचार और बगैर घोटाले के उल्लेखनीय कार्य किये है कहा की 2014 से भाजपा हर वर्ष जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करती है,हम जय प्रकाश नारायण के सिद्धांतों पर चलते है हमारी पार्टी ने उस भ्रम को तोड़ दिया है की नेता जी पांच साल बाद ही अपने क्षेत्र में आते है।कहा कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार ने इन 8 वर्षों में देश एवं देशवासियों के हित मे अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये है जिसके परिणामस्वरूप भारत आज नये स्वरूप और नए सामर्थ्य के साथ विश्व गुरु बनने की और सतत अग्रसर हो रहा है। मौके पर जिला महामंत्री श्री मंडल एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी पार्टी ने सर्वाधिक कार्य करने वाला पीएम इस देश को दिया है जो तुष्टिकरण के बदले सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ नये भारत अर्थात आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से देश के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का नींव रख रहा हैवहीनगर अध्यक्ष किशन शर्मा एवं यात्रा संयोजक अंबुज मिश्रा ने बताया कि यह विकास तीर्थ यात्रा बाइक रैली जिला के विभिन्न प्रखण्डों के गांवों व पंचायतों में जायेगी इस दौरान दर्जनों स्थानों पर युवा चौपाल और आम लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार के उपलब्धि और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों से साझा कर जागरूक भी करेगी। इस अवसर पर नगरमंत्री सोनू झा, तिलक शर्मा, मौनु कश्यप, मिथिलेश कुमार,सागर झा,सुमित कुमार,पिंटू मिश्रा,सौरभ झा नितिश कुमार,सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता बाइक के साथ रैली में अपनी सक्रिय भागीदारी दे रहे थे।
previous post
