ताजा खबरेंबिहार

बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, इन एप पर लगा बैन

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। उपद्रवी रेलवे समेत अन्‍य सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को कई ट्रेनों में आग लगा दी गई। स्टेशनों पर भी तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया गया। अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध के चलते बिहार के 12 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने आदेश जारी करते हुए बताया कि राज्य के एक दर्जन जिलों में 19 जून तक इंटरनेट काम नहीं करेगा। आरा, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, सारण, वैशाली वेस्ट चंपारण, नवादा, समस्तीपुर, लखीसराय, रोहतास और बक्सर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने फेसबुक, वाट्सऐप, ट्विटर और इंस्टाग्राम समेत बड़ी संख्या में इंटरनेट मीडिया प्लैटफार्म पर भी बैन लगाया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इंटरनेट के जरिए मैसेज के लेन-देन को रोकने का आदेश जारी किया है।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: