ताजा खबरेंबिहार

अग्निपथ के विरोध में 18 जून को बिहार बंद

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): अग्निपथ के विरोध में 18 जून को बिहार बंद रहेगा. इस बंद का आह्वान आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया है. वहीं राजद ने भी बंद के समर्थन की घोषणा की है.

18 जून को अग्निपथ स्कीम के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए छात्रों ने बंद बुलाया है और अब राष्ट्रीय जनता दल के साथ वाम दलों ने इस बंद का समर्थन कर दिया है। ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में बिहार के 22 जिलों में छात्र-युवाओं का उत्पात बेबस और लाचार प्रशासन के आगे लगातार तीसरे दिन भी जारी है और इस दौरान रेलवे को मुख्य रूप से निशाना बनाते हुए प्रदर्शनकारियों ने आठ ट्रेनों में आग लगा दी है।

Advertisements
Ad 1

इस बीच सेना में बहाली की नई प्रक्रिया को लेकर चल रहे हैं विरोध का महागठबंधन ने समर्थन किया है। साथ ही वामदलों के छात्र संगठनों के अलावा दूसरे छात्र संगठनों द्वारा शनिवार को बिहार बंद का महागठबंधन ने समर्थन किया। वहीं दूसरी ओर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जो प्रदर्शन हो रहा है, वह केंद्र सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। आप युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वह इस योजना का विरोध करेंगे और केंद्र सरकार को अपना फैसला वापस लेना होगा।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: