बिहार

एसएसबी जवानों ने एक सौ बोरी यूरिया खाद को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को एसएसबी जवानों ने अवैध रूप से नेपाल के तरफ ले जा रहे एक पिकअप वैन से तस्करी कर एक सौ बोरी यूरिया खाद को जप्त करने में सफलता पाई है।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के प्रभारी इंस्पेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में पथराहा प्रभारी सहायक निरीक्षक उज्जैन भूटीया एवं मुख्य आरक्षी अजीमुल हक, दरबार सिंह आदि जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा पिलर संख्या-190/06 पथराहा गांव के समीप पिक अप वैन पर लोड कर अवैध तरीके से तस्करी कर नेपाल ले जाने के क्रम में जवानों ने उक्त वाहन सहित चालक को एक सौ बोरी यूरिया खाद के साथ धर दबोचने में सफलता पाई है। बताया गया कि बिना वैध कागजात के यूरिया खाद को चोरी-छिपे नेपाल सीमा तक पहुंचाने का फिराक में था। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि ऐसे अपराध करने वाले तस्करों को छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं जप्त सामग्रियों के साथ गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी खानापूर्ति के बाद कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया गया है।

Related posts

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार!

पटना में गुमशुदा युवक की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार और एक बालक निरुद्ध

पटना में वाहन जांच के दौरान हथियार, स्मैक और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार!

error: