बिहार

राधेश्याम परिवार द्वारा आपणी प्याऊ ठंडे पानी की मशीन का शुभारंभ

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राधेश्याम परिवार द्वारा ठंडे वाटर कूलर का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया. भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के महामंत्र के साथ राधेश्याम परिवार ने पटना सिटी नई सड़क स्थित आर. पी. गोलवारा मेमोरियल हॉस्पिटल कैम्पस में मशीन लगाकर राहगीरों को राहत प्रदान करने का कार्य किया. इस प्याऊ से आम जनों एवं मरीजों को ठंडा पानी उपलब्ध होगा. आपणी प्याऊ का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता, चक्रेश अग्रवाल, संजीव यादव, डॉ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने फीता काटकर किया. वहीं उन्होंने बताया कि बजाज प्लाजा परिसर एवं कांटी फैक्ट्री रोड में इसी सप्ताह दो नए वॉटर कूलर करने की घोषणा भी की. अतिथियों का स्वागत संयोजक आलोक गुप्ता एवं आनंद कमलिया ने किया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर पंकज लोयलका, शंभू गुप्ता, दीपक अग्रवाल, बाबू लाल अग्रवाल, रंजीत मित्तल, कविता अरोड़ा, उर्मिला मिश्रा, मोहित, सीमा सक्रिय थे।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: