क्राइमबिहार

पटना के सीगोड़ी में युवक की हत्या कर पुनपुन नदी में शव को फेंका!

पटना(अजीत यादव): पटना के पालीगंज अनुमंडल के सीगोड़ी में रविवार को पुनपुन नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार युवक की निर्मम हत्या कर पुनपुन नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। नदी से शव मिलते ही गुस्साए लोगों ने पालीगंज पटना मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार पटना के सीगोड़ी निवासी अरविंद महतो का पुत्र व्यास महत्व (28 वर्ष) पिछले 3 दिनों से लापता था। परिवार वालों ने इसकी सूचना सीगोरी थाने को दी थी। रविवार के दिन पुलिस ने पुनपुन नदी से एक युवक का शव बरामद किया। लोगों ने बताया कि युवक की हाथ पैर बांधकर निर्मम हत्या के बाद नदी में फेंक दिया गया है। पुनपुन में व्यास महतो के शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना सीगोरी थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नदी से निकाला। आसपास के लोगों ने बताया कि व्यास महतो अपने चाचा अरुण महतो के यहां मुंशी का काम किया करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि व्यास महत्व काफी सीधा साधा लड़का था और कड़ी मेहनत करता था। पूछे जाने पर कि क्यों और किसने इसकी हत्या की गई परिवार के लोगों ने आशंका जाहिर की है कि अपने ही किसी संबंधी के द्वारा व्यास की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। इस मामले को लेकर पालीगंज ए एसपी अवधेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुनपुन नदी से पुलिस के द्वारा एक शव बरामद किया गया है जिसकी पहचान व्यास मौतों के रूप में की गई है। हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: