बिहार

यूनिसेफ इंडिया की विशेष टीम ने सदर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया सदर अस्पताल परिसर में यूनिसेफ के सहयोग से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट गुरुवार को विधिवत रूप से जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि 600 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट पूर्व से संचालित किया जा रहा था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से ही अस्पताल में इलाजरत मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। प्लांट के निरीक्षण को लेकर यूनिसेफ इंडिया की विशेष टीम ने गुरुवार को सदर अस्पताल का दौरा किया। अधिकारियों की टीम में यूनिसेफ फील्ड सर्विस की प्रमुख जलपा रत्ना, एसबीसीसी विशेषज्ञ सिद्धार्थ श्रेष्ठ, फील्ड सर्विस की बिहार प्रमुख नफीसा बिंतेक सफीक, यूनिसेफ के स्टेट कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र पांड्या, स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ शंकर रेड्डी, यूनिसेफ के क्षेत्रीय सलाहकार शिव शेखर आनंद शामिल थे। जिला मुख्यालय पहुंचने पर टीम के सदस्य जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच से मिलने समारहणालय पहुंचे। टीम के सदस्यों ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी को लेकर जिला प्रशासन से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक प्रभावी व कारगर बनाये जाने को लेकर यूनिसेफ के अधिकारियों ने निरंतर सहयोग का भरोसा जिलाधिकारी को दिलाया।

अधिकारिक रूप से किया गया प्लांट विभाग को सुपुर्द :

विशेष के सदर अस्पताल पहुंचने पर सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह, डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ, यूनिसेफ के एसएमसी आदित्य कुमार, अस्पताल प्रबंधक विकास आंनद सहित अन्य ने टीम का स्वागत किया। विशेष टीम के सदस्यों ने अस्पताल परिसर स्थित 600 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया। मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ रेड्डी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान यूनिसेफ द्वारा सदर अस्पताल परिसर में 600 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट अधिष्ठापित किया गया है। उन्होंने इसके लिये जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्लांट का संचालन पूर्व से जारी है। ये ठीक से काम कर रहा है या नहीं साथ ही इसे अधिकारिक रूप से विभाग को सुपुर्द करने के उद्देश्य से विशेष टीम अररिया के दौरे पर है।

Advertisements
Ad 1

ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराना प्लांट का उद्देश्य :

यूनिसेफ के क्षेत्रीय सलाहकार शिव शेखर आनंद ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान यूनिसेफ ने बिहार को पांच ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध कराया था। इसमें पूर्णिया डिवीजन में कटिहार व अररिया में 600 लीटर वाला ऑक्सीजन प्लांट अधिष्ठापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी सहित गंभीर रूप से बीमार लोगों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्लांट स्थापित किया गया है। वरीय अधिकारियों के निरीक्षण का उद्देश्य सुचारू रूप से प्लांट का संचालन सुनिश्चित कराना है।

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

error: