ताजा खबरेंराष्ट्रीय

ईशान किशन बने आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी

न्यूज़ क्राइम 24 डेस्क: आईपीएल सीजन 15 की बेंगलुरु में नीलामी जारी है। मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली। इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्डतोड़ बोली लगाई, मुंबई ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

भारतीय टीम में एंट्री कर चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई. फिर पंजाब किंग्स ने दांव खेला. इससे बोली फौरन छह करोड़ तक चली गई. फिर गुजरात टाइटंस ने दांव लगाया और बोली को 10 करोड़ के पार कर दिया. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रेस में शामिल हो गई।

Advertisements
Ad 1

ईशान किशन के लिए ऑक्शन में जबरदस्त रेस देखने को मिली। उनके लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने बोलियां लगाईं। भारतीय टीम में एंट्री कर चुके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को पिछले साल ही मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया था। इशान किशन के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। फिर पंजाब किंग्स ने दांव खेला। इससे बोली फौरन छह करोड़ तक चली गई। फिर गुजरात टाइटंस ने दांव लगाया और बोली को 10 करोड़ के पार कर दिया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रेस में शामिल हो गई। मुंबई और हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर रही। मगर आखिर में मुंबई ने बाजी मारी और 15.25 करोड़ रुपये में इशान किशन को खरीद लिया। इसी के साथ युवराज सिंह का रिकॉर्ड बच गया है, जो कि 16 करोड़ के साथ सबसे महंगे भारतीय थे जिन्हें ऑक्शन में खरीदा गया था।

Related posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने रानी दुर्गावती विवि के 36वें दीक्षांत समारोह व योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

पटना में गर्मी के कारण 27 जून तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

error: