पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधीन में लूट की वारदात लगातार हो रही जिसका खुलासा पटना पुलिस भी लगातार कर रही है। लेकिन लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने से बाज नही आरहे हैं। ताजा मामला पटनासिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र जमुनापुर इलाके का, जहां दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरे एक बृद्ध महिला से करीब 17 लाख रुपये की लूट कर चलते बने।
पिस्टल की नोक पर लूट-
बताया जाता है कि जमुनापुर माल के कचहरी की रहने वाली महिला गिरजा देवी जमीन बेचा था उसी का पैसा एक झोले में 17 लाख लेकर बैंक जमा करने जा रही थी उसी वक्त तीन की संख्या में आये अपराधियों ने पिस्तौल के नोक पर महिला से पैसों से भरा थैला छिनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित महिला थाना पहुंचकर पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस इस मामले के छानबीन में जुट गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
घटना में बेटे और बहू की भूमिका संदिग्ध-
वहीं इस मामले पर सिटी डीएसपी अमित शरण का कहना है कि तीन युवकों के द्वारा पैसा लूटी गई है लेकिन इस मामले में पीड़ित महिला के बेटे और बहू की भूमिका संदिग्ध हैं। इन्ही दोनों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिलाया है। फिलहाल इस मामले में बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित का बेटा भाग निकला है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
