बिहार

डुबाटोला में पढने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को पूरिष्कृत किया गया

अररिया(रंजीत ठाकुर): सोमवार 24जनवरी 2022 को 56वीं वाहिनी बथनाहा के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकटिया में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिभाशाली गरीब बच्चों को प्रथम,द्वितीय,एवं तृतीय पुरस्कार देकर कुल 29 छात्र व छात्राओं को का उत्साह वर्धन किया गया। जिसमें स्कूल बैग,टीशर्ट एवं ऑक्सफोर्ड डिक्सनरी को पुरस्कार के रूप में दिया गया । इसके अतिरिक्त स्कूल के छात्रों के लिए खेल सामग्री के रूप में कैरमबोर्ड और फुटबॉल भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकटिया को प्रदान किया गया जिससे स्कूल के समस्त बच्चे लाभान्वित होंगे । MPC कार्यक्रम पर उपस्थित हमारे मुख्य अतिथि माननीय ग्राम प्रधान जी, सरपंच, स्कूल के प्रिंसिपल सर, समस्त शिक्षक गण स्कूल के समस्त छात्र व छात्राएं लाभान्वित होंगे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर सहायक कमांडेंट श्री अमनेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चों को पुरिष्कृत करने का मूल उद्देश्य हमारे कार्यक्षेत्र में पढ़ रहे स्कूल के बच्चों को खेलकूद से लेकर पढाई लिखाई में अच्छे से अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ये बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। यदि हमारे बच्चों का मनोबल ऊंचा रहेगा तभी बच्चे सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे पाएंगे ।मैं यहां पुरिष्कृत सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। इस अवसर पर कुर्साकाटा के प्रमुख श्री इंदुभूषण मंडल ,सरपंच श्री बलराम सिंह , उप सरपंच मो. इस्लाम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकटिया के प्राचार्य श्री विनोद कुमार सिंह, शिक्षक अशोक कुमार मंडल,कौशल कुमार मंडल समस्त शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे। एस. एस. बी. द्वारा किये गए इस कार्य की स्कूल प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता द्वारा काफी सराहना की गई।

Related posts

विश्व जनसंख्या दिवस पर पटना वीमेंस कॉलेज में बनी मानव श्रृंखला, 150 प्रतिभागियों ने दिया जागरूकता का संदेश

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

error: