पटना(न्यूज़ क्राइम 24): अब हर दिन कोरोना के मामले घटते जा रहे है। बिहार में पिछले 24 घंटे में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। आज बिहार में 1821 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि पटना में 224 नए केसेज मिले हैं। बिहार में कोरोना के कुल एक्टिव केसेज भी घटकर आज 14833 हो गयी है। पटना के बाद दूसरे स्थान पर भागलपुर जिला है जहां 185 नए केसेज सामने आएं हैं। उसके बाद बेगूसराय में 113, पूर्णिया में 120, सहरसा में 103, समस्तीपुर में 102, पश्चिम चंपारण में 92 नए केसेज मिले हैं।
यहां नीचे देखिए अन्य जिलों के अपडेट-

