बिहार

अपराधियों ने युवक को मारी गोली!

पूर्णियाँ(सरफराज आलम): हाट थाना क्षेत्र के रंणभूमि चौक और थाना चौक के बीच पशुपालन कार्यालय के सामने बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पूर्व दरोगा के पुत्र नीरज कुमार झा के रूप में की गई हैं। नीरज कुमार झा गिरजा चौक और बस स्टैंड में बैरियर वसूलने का काम करता था। बताया जाता है कि थाना चौक से रंगभूमि मैदान जाने के क्रम में पशुपालन कार्यालय के समीप अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कनपट्टी में गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने वार्षिक निरीक्षण किया

पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया

अतिक्रमण पर कार्रवाई, दुकान आवंटन को लेकर दुकानदारों में नाराजगी

error: