बिहार

एम्स पटना में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान का परिसर राष्ट्रप्रेम के रंगों में सराबोर नजर आया और समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगे.) डॉ. राजू अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात परेड दल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। प्रो. अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

अपने संबोधन में कार्यकारी निदेशक ने सभी अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों, छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय संविधान में निहित मूल्यों स्वतंत्रता, समानता और न्याय पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पित जनसेवा के महत्व को रेखांकित किया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर संस्थान के चयनित नॉन-फैकल्टी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा और समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे कर्मचारियों का मनोबल और उत्साह बढ़ा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के एमबीबीएस एवं नर्सिंग छात्रों तथा छोटे-छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर एम्स पटना ऑडिटोरियम में देशभक्ति फिल्मों का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की भावना, संविधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों पर चिंतन करने का अवसर मिला। एम्स पटना में आयोजित यह गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्र के आदर्शों के प्रति संस्थान की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा यह संदेश देता है कि एम्स पटना स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: