अररिया, रंजीत ठाकुर सीमावर्ती शहर जोगबनी के वार्ड संख्या- 04 इंद्रानगर में शनि मंदिर कमिटी सहित आम लोगों के सहयोग से 48 घंटे का अष्ट्यम संकीर्तन का आयोजन किया गया है।
इस आयोजन के जानकारी कमिटी के अध्यक्ष मानस देव नाथ ने देते हुए बताया की हर वर्ष शनि मंदिर के प्रांगण में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी गुरुवार से 48 घंटे का अष्टत्याम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही शुक्रवार के शाम महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा जो शनिवार के शाम भी समिति के द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा है। इस मौके पर शिल्पी देव नाथ, हिरू सिंह, हिमांशु सिंह, सुरेश साह सहित दर्जनों समिति सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद थे।
