बिहार

एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चलाकर 45 कुत्तों का टीकाकरण किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ह्यूमैनारो फाउंडेशन द्वारा चलाए गए एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान ने पटना के मीठापुर, राजपुताना और गर्दनीबाग इलाकों में 45 कुत्तों का टीकाकरण किया। यह अभियान फाउंडेशन की अध्यक्ष अनुष्का आनंद की निगरानी में आयोजित किया गया। अनुष्का आनंद ने बताया कि उनका उद्देश्य पटना में निरंतर टीकाकरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक कुत्तों को सुरक्षित करना है।

Advertisements
Ad 1

संस्थापक कुमार विशाल ने कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो कुत्तों के काटने से फैलती है, और उन्होंने इस अभियान के माध्यम से इस बीमारी के जोखिम को कम करने का संकल्प लिया। अभियान में अहमद फिरोज कमाल, निहारिका रॉय, हर्ष कुमार, आदित्य और अनीता आर्या ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: