बिहार

भगवान महावीर का 2551वाँ निर्वाण महोत्सव

नालंदा, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पावापुरी नालन्दा चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2551वें निर्वाण महोत्सव का दिव्य और ऐतिहासिक आयोजन बिहार की पावन धरा श्री पावापुरी जी दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र में होने जा रहा है। यह त्रिदिवसीय महापर्व 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। जिसमें न केवल भारत से, बल्कि पूरे विश्व से जैन समाज के श्रद्धालु और धर्मप्रेमी जन मोक्षभूमि पावापुरी की इस पवित्र धरा पर एकत्रित होंगे।

यह महोत्सव मात्र एक वार्षिक उत्सव नहीं, बल्कि भगवान महावीर के त्याग, तपस्या और अहिंसा के महान संदेश को आत्मसात करने का एक स्वर्णिम अवसर है। पावापुरी की धरती उस परम क्षण की साक्षी है जब प्रभु ने देह त्याग कर निर्वाण प्राप्त किया था। त्रिदिवसीय महोत्सव में पावापुरी का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और कला के रंगों से सराबोर रहेगा।

देश-विदेश से आमंत्रित प्रख्यात कलाकारों द्वारा दी जाने वाली मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, भजन और नाट्य मंचन वातावरण को भक्तिमय बना देंगे। समस्त धार्मिक क्रियाएँ, पूजा, विधान और अनुष्ठान प्रतिष्ठाचार्य पण्डित मुकेश जी शास्त्री, अम्बा (मुरैना) के कुशल निर्देशन में आयोजित किए जाएँगे। इनके निर्देशन में विधान एवं पूजन, अभिषेक विधि-विधान से पूर्ण होगी एवं हर श्रद्धालु प्रभु की भक्ति का पूर्ण लाभ ले पायेंगे। निर्वाण लाडू के पुण्यार्जक बनने के लिए निर्वाण महोत्सव समिति से नीचे दिए मोबाइल नंबर संपर्क करे लाडू आरक्षित कर सकेंगे

भगवान महावीर 2551वां निर्वाण लाडू की बोली 20 अक्टूबर 2025 की संध्या को शुरू होगी। निर्वाण लाडू की बोली लगाना मात्र एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रभु के अंतिम क्षणों को याद करते हुए अपने कर्मों की निर्जरा करने का एक अनूठा माध्यम है।बोली में पुण्यार्जक बनने वाले महानुभावों को सपरिवार पावापुरी के तीन सबसे पवित्र स्थलों पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त होगा।

Advertisements
Ad 1

जलमन्दिर जहाँ प्रभु के अवशेषों का विसर्जन किया गया था।दिगम्बर जैन प्राचीन मंदिर दिगम्बर परम्परा का प्राचीनतम पूजा स्थल।अंतिम देशना स्थली (समोशरण) : जहाँ प्रभु ने अंतिम उपदेश दिया था।

यह पुण्य-कार्य आपको और आपके परिवार को अनन्तकाल के लिए प्रभु के चरणों का आश्रय प्रदान करेगा। 31 फुट ऊँची भव्य प्रतिमा का मस्तकाभिषेक का होगा पावन अवसर.

इस महा आयोजन में एक और अभूतपूर्व धार्मिक क्रिया होगी। जहाँ भगवान महावीर स्वामी की 31 फुट ऊँची भव्य प्रतिमा का मस्तकाभिषेक अत्यंत दर्शनीय और प्रेरणादायी होगा। इस पुण्य अवसर पर मस्तकाभिषेक करने से आपके पापों की निर्जरा होती है और आत्मा शुद्ध की अनुभूति पावापुरी तीर्थ पर प्राप्त होगी।

इस अद्भुत और ऐतिहासिक मौके को चूकें नहीं। आप सभी अपने परिवार सहित पावापुरी तीर्थ पधारें और प्रभु महावीर के दिव्य आशीर्वाद के भागी बनें।आपकी सुविधा के लिए, भोजन आदि की व्यवस्था निर्वाण महोत्सव समिति द्वारा पूर्णतः निःशुल्क रखी गई है।आवास की व्यवस्था हेतु कृपया अपनी यात्रा से पूर्व ही प्रबन्ध कमिटी से संपर्क कर अपने आवास आरक्षित करवा लें।आइए, हम सब मिलकर अहिंसा और सत्य के इस महापर्व को भव्यता प्रदान करें।

Related posts

बच्चा चोरी की अफवाह पर दो जगहों पर बवाल, भीड़ ने युवकों की पिटाई की

गरीबों के हक पर बुलडोजर चला तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष : दीपांकर भट्टाचार्य

पारदर्शी लॉटरी से किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ : रामकृपाल यादव

error: