क्राइमबिहार

गौरीचक में 17 साल के युवक की गोली मार हत्या, हत्या की खबर से परीजनो में कोहराम!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के गौरीचक पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां दिन दहाड़े एक 17 वर्षीय लड़के को गोली मारकर हत्या कर दी।इसके बाद गौरीचक हालांकि पुलिस ने हत्या कि वारदात को दुर्घटना बताते हुए परिजनों को खबर दिया और डेड बॉडी को नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्प्ताल भेज दिया । रोते बिलखते जब मृतक के परिजन एनएमसीएच पहुंचे । वहां इमरजेंसी में लड़के को नहीं पाकर और पोस्टमार्टम हाउस के पास गए तो पता चला है कि मृतक का पोस्टमार्टम पुलिस करा रही थी। वही परिजन पुलिस की इस कार्यशैली से भड़क उठे और डेड बॉडी को पोस्मार्टम हाउस से वापस गौरीचक थाना के सामने लाकर रख दिया और पटना गया रोड को जाम कर 4 घंटे तक जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं यह आक्रोशित लोगों ने गौरीचक थाना पर पथराव कर पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया सभी पुलिसकर्मी जान बचाकर थाना से फरार हो गया वहीं अराजकता वाले माहौल में पटना गया रोड में लोग बाल काटने लगे सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि आखिर क्या वजह थी कि पुलिस ने हत्या की घटना को दुर्घटना बताकर बगैर परिजन को बताये ही पोस्टमार्टम कराने पर तुली हुई थी । इस मामले में गौरीचक थानेदार की लापरवाही सामने आई है। मृतक के परिजनों ने गौरीचक थाना प्रभारी पर आरोप लगाया है कि हत्यारों से मिलीभगत के लड़के की हत्या की घटना को दी घटना करार देकर शव का आनन फानन पोस्टमार्टम कराने पर तुले थे.

वहीं हंगामा की जानकारी मिलते हैं रैपिड एक्शन फोर्स के साथ सदर एएसपी कई थानों की पुलिस लेकर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया । वरीय पुलिस अधिकारी ने मृतक के परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि हत्यारों का जल्द से जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा और इस मामले में जो भी पुलिस दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बारे में बताया जाता है कि सैदनपुर निवासी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा अंकित कुमार पिता विनय सिंह अपनी मां से 100 रुपए लेकर घर से निकला। परिजनों के मुताबिक अंकित अपने दोस्त के साथ निकला था । उसे किसी ने कॉल कर बाहर बुलाया था। बताया जाता है कि दोस्त उसे बाइक पर बिठाकर कही के जा रहा था । इसी दौरान पुनपुन सुरक्षा बांध पर कोली गांव के सामने हत्त्यारो ने अंकित के सर और पीठ एक एक गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया औऱ फरार हो गए । पुनपुन सुरक्षा बांध पर कोली गांव के पास लड़के की हत्या कर अपराधी फरार हो गए और पुलिस को किसी को पकड़ भी नही पायी। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। वही अंकित की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लड़के की हत्या के बाद सैदनपुर और आसपास के कई गांव के सैंकड़ो ग्रामीणों ने घंटो पटना गया सड़क जाम कर शव को थाना के सामने रखकर प्रदर्शन करते रहे। आक्रोश का इजहार कर रहे ग्रामीणों ने वरीय पुलिस अधिकारी से एक बात का जवाब मांग रहै थे की गोली मार कर हत्या हुई तो पुलिस ने किसके दबाव या मिलीभगत में आकर दुर्घटना करार देने पर तुली हुई थी। इसके लिए मृतक के परिवार वालो के आने का इंतेजार किये बगैर ही किन परिस्थितियों में शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई थी.

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि गौरीचक थाना पुलिस ने जब परिवार में अंकित की दुर्घटना में घायल होने की बात बतायी तो रोते बिलखते परिवार के लोग गौरीचक थाना आये और फिर यहां से नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल गए। एनएमसीएच में इमरजेंसी वार्ड में अंकित को नही पाकर जब पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचे तो देखा कि पुलीस डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है। मृतक के सर में और पीठ में एक एक गोली लगा देख परीजन हत्या की वारदात जानने के भड़क गए। जिसके बाद वहां पुलिस कर्मियों से तू तू मै मैं होने पर सभी पुलिस वाले भाग खड़े हुए । इसके बाद परीजनो ने शव को गौरीचक थाना के सामने पटना गया मुख्य मार्ग पर रखकर हाईवे जाम कर दिया । इतना ही नही परीजनो और ग्रामीणों ने थाना में मौजूद पुलिस कर्मियों को पथराव कर खदेड़ दिया। सैंकड़ो उग्र ग्रामीणों के तेवर देख थाना के सभी पुलिस वाले जान बचाकर भागे। मौके पर हालात काबू में करने के लिए गोपालपुर परसा रामकृष्णा नगर पुनपुन जीरो माइल ट्रैफिक थाना समेत रैफ के जवानों को लेकर आला।अधिकारी पहुंचे। सदर एएसपी ने परीजनो और आक्रोशित लोगों को हत्यारो की जल्द गिरफ्तारी और दोषी पुलिस वालो की जांच के बाद कारवाई का आश्वासन दिया।इसके बाद देर शाम छहः बजे के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने भेजने में पुलिस जुटी.

Advertisements
Ad 1

एकलौते बेटे की हत्या से मां बेसुध, बहन पिता और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल

एकलौते बेटे की हत्या से उसकी माँ बहन पछाड़ खाकर बेहोश हो गए । रोते बिलखते मा होश में आने के बाद बार-बार यही रट लगाए जा रही थी कि उसके बेटे से किसी की क्या दुश्मनी थी जो उसकी हत्या कर उसका कोख उजाड़ दिया । वहीं अंकित की एकमात्र बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता विनय सिंह खेतों में काम कर परिवार चला रहे थे। बेटे की अच्छी पढ़ाई के लिए पटना में किराए का कमरा दिला रखा था । हाल में घर सैदनपुर आया था.

गौरीचक थनाध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया कि परीजनो ने घटना के बाबत किसी को नामजद नही कराते हुए अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अंकित के पटना किराये के कमरे में रहने के दौरान उसके दोस्तों के साथ ही हर पहलू पर तहकीकात कर रही है। मृतक के मोबाइल को तलाश जा रहा है । मोबाइल नम्बर के सीडीआर को खंगाल कर तकनीकी अनुसन्धान में पता चलेगा कि हत्या की वारदात के समय अंकित किसके साथ था।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: