बिहार

गंगा नदी से 1650 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दीघा टॉप जेपी सेतु क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में गंगा नदी में एक लकड़ी की नौका से भारी मात्रा में अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, नौका पर जुट एवं प्लास्टिक के कुल 33 बोरे लदे हुए थे। प्रत्येक बोरे में करीब 50 लीटर देशी चुलाई शराब भरी हुई थी। इस तरह कुल लगभग 1650 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई है। मौके से लकड़ी की नौका को इंजन सहित जब्त कर लिया गया है। बरामद शराब और जब्त नौका को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए दीघा थाना को सौंप दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष अभियान में एसआई सद्दाम हुसैन सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा

error: