बिहार

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

फुलवारीशरीफ, अजित। नाटक कला संस्था सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच, वाल्मी फुलवारी शरीफ पटना द्वारा संस्था के सभागार में 15 दिवसीय प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन संस्था के सचिव महेश चौधरी, नाट्य निर्देशक मिथिलेश कुमार पांडे एवं समाजसेवी अंजनी कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisements
Ad 1

संस्था के सचिव महेश चौधरी ने कहा कि इस 15 दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं एवं नाट्य कला में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अभिनय की विभिन्न विधाओं, संवाद अदायगी, रूप सज्जा, वस्त्र विन्यास एवं मंच प्रदर्शन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि कार्यशाला निदेशक मिथिलेश कुमार पांडे एवं अन्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अंजनी कुमार वर्मा ने कहा कि सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित यह कार्यशाला रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. वहीं नाट्य निर्देशक मिथिलेश कुमार पांडे ने कहा कि प्रदर्शन कला समाज को जोड़ने और मानवता के संदेश को प्रसारित करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और नाट्य परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसका संरक्षण और संवर्धन निरंतर किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कामेश्वर प्रसाद, सौरभ राज, अमन कुमार, अंजनी कुमार वर्मा, करण, अंकित, देवदर्शन, शशांक एवं मो. शोएब कुरैशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब

error: