बिहार

एम्स में कोरोना से झारखण्ड के एक डॉक्टर समेत 12 मरीजों की मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शुक्रवार को पटना, जमुई, गया व झारखंड के एक डॉक्टर समेत 12 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक शास्त्रीनगर के 55 वर्षीय पंकज कुमार, जमुई के 29 वर्षीय नितीश कुमार राय, छेदी टोला के 76 वर्षीय उमेश प्रसाद शर्मा, बोरिग रोड के 31 वर्षीय अनुराग वर्मा, वभनपुरा कि 40 वर्षीय फुलबंती देवी, बिड़ला कालोनी के 85 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद, गया कि 48 वर्षीय ममता देवी, बाढ़ के 68 वर्षीय नगीना पासवान, गया के 53 वर्षीय मो० खलील, पटना सिटी कि 56 वर्षीय सुनीता देवी, धनौत कि 55 वर्षीय लालती सिंह जबकि झारखंड के 54 वर्षीय डा0 मनोज गहलोत कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 34 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 23 लोगो समेत जमुई, दरभंगा, सितामढ़ी, भोजपुर समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 46 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 303 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार आयोजित, 17 मामलों की सुनवाई

बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में आक्रोश मार्च

जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार छठे दिन गंगा किनारे विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाकर अवैध संरचनाओं को हटाया गया

error: