बिहार

11 हज़ार वोल्ट तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल!

Advertisements
Ad 5

जमुई(मो.अंजुम आलम): खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में मंगलवार की सुबह 11 हजार वोल्ट बिजली तार के चपेट में आने से स्व.मोहन यादव के 26 वर्षीय पुत्र रिमित राज उर्फ शंभु कुमार की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी युवक रितेश कुमार करंट के झटके से दूर जा गिरा जिससे उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक खेत पटवन करने गया था। मोटर चालू करने के लिए लोहा का सीढ़ी से बिजली पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था इसी दौरान 440 वोल्ट के बगल से गुजरी 11 हज़ार वोल्ट बिजली तार के चपेट में दो युवक आ गया।

Advertisements
Ad 1

जब दोनों युवक नीचे गिरा तो स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ते ही आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने रिमित राज उर्फ शंभु कुमार को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक दो भाई में छोटो भाई था। पढ़ाई के साथ-साथ युवक गांव में ही साइबर कैफे चलाया करता था। वहीं बड़ा भाई निजी क्लिनीक में कम्पाउंडर का कार्य करता है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related posts

सरकारी डॉक्टर के प्रैक्टिस पर रोक लगाने की घोषणा करने वाली सरकार बिहार में बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था और सुविधा के प्रति क्या दृष्टिकोण है इसे बताये : एजाज अहमद

लहसुना थाना क्षेत्र में अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को किया जागरूक

पुलिस ने नाले के पास से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार!

error: