बिहार

नदी में डूबने से युवक की मौत

अररिया(रंजीत ठाकुर): सुभाष कुमार नदी में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत शनिवार को हो गई  । घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक  ईटा भट्ठा ईद लाने के लिए जा रहे थे इसी क्रम में  वे शौच के लिए नदी किनारे गए जहां पैर फिसल जाने के कारण बूढ़ी नदी में वे डूब गए । बताया जाता है कि पानी में घंटो पड़े रहने के कारण किन्ही को पता नहीं चल सका तथा उनकी मौत हो गई । मृतक सोनापुर पंचायत के चकोडवा वार्ड संख्या 17 निवासी मो तौफीक  बताए जाते हैं । मृतक के पत्नी मंजरीना खातून  द्वारा बथनाहा ओपी में आवेदन देते हुए कहा है कि उनके पति की मौत नदी में डूबने से हुई जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा तरह-तरह के अटकले लगाई जा रही है । वही लाश को देखने से चेहरे पर जहां चोट का निशान दिखाई दे रहा था तो वही शरीर पर भी कई जगह साफ साफ कई खरोच के निशान देखा गया । 

Advertisements
Ad 1

इस बाबत बथनाहा ओपी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए अररिया भेज दिया गया है ।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: