क्राइमताजा खबरेंबिहार

हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे की मौत!

बेगूसराय(न्यूज़ क्राइम 24): हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट खेमकरणपुर की है, जहां रविवार देर रात बारात में शामिल कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की, जिसमें वहां मौजूद अमित कुमार सिंह के पुत्र अमृतराज 11 वर्ष को गोली लग गई।

Advertisements
Ad 1

जिसके बाद परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुबह बीहट चांदनी चौक स्थित NH-31 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा कर शांत करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: