बिहार

लाखों की लागत से बना स्टेट बोरिंग विभागीय लापरवाही से पड़ा है बंद!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंचरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या-05में लाखों की लागत से कई बर्षों पूर्व बने स्टेट बोरिंग(नल कूप) विभागीय लापरवाही के कारण शोभा का बस्तु बन कर रह गया है. इस बाबत जब संवादाता ने मुआइना करने खेतों में पहुंचे तो देखा पाईप तो लगा है लेकिन पानी नहीं दे रही है ।उसी क्रम में नलकूप को देख रेख कर रहे कर्मी से मुलाकात हो गया।पूछे जाने पर कर्मी ने अपना नाम भुटकू दास पिता सुबल तांती बताया है उन्होंने यह कहा की लगभग दो बर्ष होने जा रहा है नलकूप विभाग के द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर लगाकर यह नलकूप को चालू तो कराया गया लेकिन कुछ ही दिन बाद खराब हो गया जिसकी सूचना जेई अशोक मंडल को कई बार दिया गया है लेकिन किसी ने आकर नहीं देखा।उक्त कर्मी ने ये भी दिखाया कि मोटर के पास लगे कई समान जल व खराब हो चुका है शायद इसी कारण से पानी नही दे रहा है।दास ने कहा कि हम लगभग दो बर्षों से नलकूप का रख रखाव करते है लेकिन मुझे मानदेय का भुकतान नहीं हुआ है. कई किसानों ने भी बताया कि कोई नलकूप को देखने वाला नही है। हमलोग अपना अपना पम्प सेट लगा कर पानी पटवन करते है. इस संबंध में जेई अशोक मंडल ने बताया कि नलकूप जालु है.

Advertisements
Ad 1

मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा ने बताया कि खराब होने की सूचना तो मुझे भी है यह काम तो विभागीय लोगों का है ,जेई का है. स्थानीय किसानों में रामानंद यादव, देवनंदन यादव, पंकज यादव, सरोज यादव, उद्यानंद यादव ने बताया कि यह मामला जांच का है जांच होनी चाहिए।

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

ब्लैकआउट के दौरान 15 मिनट तक थम सी गई फुलवारी शरीफ की रफ्तार, लोगों ने बंद की घरों की लाइटें…

बिहार में अगले 5 साल में एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: