उत्तरप्रदेशताजा खबरें

डीएम-एसपी ने जेल में स्थापित कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): जिला जेल में स्थापित नए कंट्रोल रूम का लोकार्पण गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने किया। इसके साथ ही जेल में कौशल विकास मिशन का भी शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि जेल में रहने वाले कैदियों में बहुत सारे ऐसे कैदी होंगे, जिनको किसी ना किसी क्षेत्र में ट्रेंड किया जा सकता है। उनके लिए कौशल विकास मिशन काफी कारगर साबित होगा। इनरव्हील क्लब द्वारा महिला बैरक में महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए सिलाई मशीन अन्य उपकरण का भी वितरण किया गया। महिला कैदियों के बच्चों के लिए स्वेटर भी बांटे गए। जिलाधिकारी ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा व सदस्यों के अलावा जेलर रविकांत शुक्ला, डिप्टी जेलर व अन्य स्टाफ मौजूद थे।

Related posts

विश्व का दूसरा एवं भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी शो IIJS का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

error: