ताजा खबरेंबिहार

गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पूरे परिवार के बलिदान को याद कर बाल दिवस मनाया

पटनासिटी: आज उत्कर्षित भारत फाउंडेशन द्वारा गुरहट्टा काली अस्थान के पास सिख पंथ के दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पूरे परिवार के बलिदान को याद कर 25 दिसंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया गया. चार साहिबजादों ने मुगलों से भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया था, उनके बलिदान को पूरा भारत अनंत काल तक याद रखेंगा । बाबा बन्दा सिंह बहादुर और उनके बेटे के बलिदान को पूरा भारत हमेशा याद रखता आया है और रहेगा.

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती के साथ नवनीत सिंह के द्वारा हुआ साथ ही संगठन के पदाधिकारी रेयांश चन्द्रवंशी, रोहन सिंह, आशुतोष गुप्ता , रोहित मेहता , शुभम चौरसिया , अंकित राजपूत, सौरभ कुमार, आदित्य कुमार, ऋषभ सिन्हा, ऐनी सिन्हा , निशांत सिन्हा , अनुज, विशाल, राहुल, अमित , आकाश , रवि कुमार ,दीपक , गौरव सोनी एवं अन्य सैकड़ों साथियों द्वारा गुरु महाराज के पूरे परिवार को पुष्प चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा पटना साहिब के सेवादार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रणाम सिंह, समाजसेवी कन्हाई पटेल ही और पटना साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार दया सिंह भी मौजूद थे।

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

error: