उत्तरप्रदेशताजा खबरें

किसान बिल को लेकर समाजवादी पार्टी की गांव गांव भ्रमण अभियान

दुबहर(संजय कुमार तिवारी): कृषि बिल को वापस लिए जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव गांव भ्रमण अभियान के तहत रविवार के दिन पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में जनाड़ी ढाले से शिवरामपुर बाजार तक बाइक जुलूस के साथ पैदल मार्च किया गया इस दौरान शिवरामपुर बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार किसानों के मुंह से उनका निवाला छिनना चाहती है केंद्र सरकार द्वारा पास किया गया कृषि बिल किसानों के हित में नहीं है इसे हर हाल में वापस किया जाना चाहिए । उन्होंने इस आंदोलन में पूरे जनपद वासियों के जुड़ने की अपील की । इस मौके पर नपा के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय राजन कनौजिया सुशील पांडे श्री प्रकाश पांडे परमात्मा नंद पांडे आशुतोष ओझा शशिकांत सिंह बृजेश पाठक जमाल आलम धन जी चौरसिया सुनील भाई दया शंकर पांडे आनंद यादव दिनेश यादव भीम चौधरी आदि रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव संचालन राजकुमार पांडे ने किया।

Related posts

बदमाशों और पुलिस के बीच हुईं मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली!

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप

हरिहर मंदिर ट्रस्ट के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों का ट्रस्ट ने किया खंडन