ताजा खबरेंबिहार

घूरना पुलिस द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

अररिया(रंजीत ठाकुर): सीमावर्ती घूरना ओपी पुलिस द्वारा पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या 18 स्थित सीमा सड़क पर मेहता टोला जाने वाली सड़क के समीप आज 24 दिसंबर,गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व सअनि अमित कुमार यादव कर रहे थे।पुलिस बलों ने सभी आने जाने वाले दोपहिया,तिपहिया एवं चौपहिया वाहनों के कागजात एवं डिक्की आदि की जांच की। करीब 2 घंटे तक वाहन जांच अभियान चलता रहा, जिससे बिना कागजात के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. कई दोपहिया वाहन चालक तो पुलिस बलों को दूर से देखते ही अपने वाहन वापस कर भाग निकले। हालांकि इस दौरान किसी भी वाहन चालक की डिक्की से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। जांच के दौरान सभी वाहनों के कागजात सही पाए गए और इस कारण किसी का चालान नहीं काटा गया।
सअनि श्री यादव ने बताया कि रूटीन वाहन जांच के तहत ही सभी दोपहिया,तिपहिया एवं चौपहिया वाहनों की जांच की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: