बिहार

गुरविंदर सिंह बावा के प्रयास से मुंबई से महिलाओं का जत्था तख्त पहुंचा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 15 अक्टूबर चीफ खालसा दीवान महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं तख्त पटना साहिब कमेटी सदस्य गुरिंदर सिंह बावा के विशेष प्रयास से उनकी धर्म पत्नी बबली बावा की अगुवाई में 200 महिलाओं का जत्था तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने पहुंचा जिनकी दो दिन बाद वापिसी होगी। तख्त पटना साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुप्रिटेंडेंट दलजीत सिंह ने पटना हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह द्वारा सभी महिलाओं को सिरोपा भेंट किया गया।

Advertisements
Ad 1

बीबी बबली बावा ने बताया कि इनमें कई महिलाएं ऐसे भी है जो पहली बार पटना साहिब दर्शनों के लिए आई हैं और अब दिस्म्बर माह में महिलाओं को तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन भी करवाए जायेंगे। सभी महिलाओं ने गुरु महाराज का शुक्राना किया और गुरविन्दर सिंह बावा और बबली बावा का आभार प्रकट किया जिनके प्रयासों से उन्हें गुरु गोबिन्द सिंह जी के जन्म स्थान के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ।तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही सहित समुची कमेटी सदस्यों ने गुरविन्दर सिंह बावा द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जबसे कमेटी ने उन्हें सदस्य मनोनीत किया है उनके द्वारा अनेक ऐसे कार्य किए जा रहे हैं जिससे तख्त साहिब में संगतों की आवाजाई में बढ़ौतरी हुई है आने वाले समय में बावा जी के प्रयासों से एम आर आई, सीटी स्कैन की मशीनें भी संगत की सुविधा हेतु लगाई जानी है।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: