बिहार

मुर्शिदाबाद में हिन्दू समुदाय के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नही किया जाएगा-प्रवीण कुमार

अररिया, रंजीत ठाकुर : मुर्शिदाबाद घटना से हिन्दू संगठनों में आक्रोश बढ़ गया है राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट की बिहार इकाई ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की असंवेदनशील रवैये पर ना सिर्फ आक्रोश व्यक्त किया है बल्कि गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग अलग पत्र प्रेषित कर पश्चिम बंगाल में यथा शीघ्र राष्ट्रपति शासन लगाने के साथ जिहादी घुसपैठिये को अविलंब बाहर निकालने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उक्त बातें राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के प्रदेश प्रवीण कुमार ने यहाँ पत्रकार वार्ता में मुर्शिदाबाद घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि यह कुकृत्य वक्फ संशोधन बिल की आड़ लेकर मुर्शिदाबाद से हिंदुओं की सफाये करने की साज़िश का हिस्सा है कहा कि हर कोई को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है परंतु हिन्दू समुदाय के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नही किया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी की संविधान विरोधी टिप्पणी पर कार्रवाई की जानी चाहिए प्रदेश अध्यक्ष ने गृहमंत्री, प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र में कहा है कि बंगाल की स्तिथि पूरी तरह बिगड़ चुकी है एक विशेष वर्ग को लगातार निशाना बनाकर उनके प्रतिष्ठानों में लूट, हत्या,आगजनी और दुष्कर्म की घटना को एक विशेष समुदाय के लोग अंजाम दे रहें है।

Advertisements
Ad 1

कानून व्यवस्था बनाने में सरकारी तंत्र पूर्णत पंगु हो जाने से उपद्रवियों के हौसले बुलंद है और हिन्दू समुदाय पलायन के साथ अपने ही देश मे शरणार्थी बनकर रहने को विवश है। इसलिए आवश्यक है कि पश्चिम बंगाल की हिन्दू विरोधी ममता बनर्जी सरकार को संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर बर्खास्त कर शीघ्र राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की है। इस मौके पर फ्रंट के प्रदेश महासचिव सुबोध मोहन ठाकुर, प्रदेश सचिव सत्यवान मालाकार, जिला संयोजक संदीप कुमार,विपुल सिंह विभाष झ, वीरेंद्र मेहता सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

बिहार को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा का असशक्त उदाहरण बनाएंगे : शिक्षा मंत्री

पटना मेट्रो रेल का भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक सफल ट्रायल रन संपन्न

होली पर्व के लिए शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश

error: