बिहार

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत और एक युवक घायल!

जमुई, मो० अंजुम आलम। सोनो- झाझा मुख्य मार्ग पर पंचपहाड़ी के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक दोनों युवकों के शव को शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया और घायल युवक को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डॉक्टर द्वारा मृतक दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Advertisements
Ad 1

मृतक युवकों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी रामचंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, खैरा थाना क्षेत्र के कोदवारी गांव निवासी रामकुमार यादव के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान कपिल देव यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों युवक झाझा में ही रहकर पढ़ाई करता था। पढ़ाई के दौरान ही तीनों की दोस्ती हुई थी। किसी काम से बाइक पर सवार होकर तीनों युवक सोनो आया था, जहां से वापस अपने घर झाझा के अंबा गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक पंचपहाड़ी के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: