क्राइमबिहार

परसा बाजार में नशे के इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार : 18 लूटे मोबाइल, 55,780 नकद और ब्लूटूथ बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन और चोरी के मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में लूटे गए मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और नकदी बरामद की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि परसा बाजार थाना पुलिस को एतवारपुर गांव में चोरी के मोबाइल और नशे के इंजेक्शन के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर एतवारपुर गांव में छापेमारी की गई।

Advertisements
Ad 1

छापेमारी के दौरान परसा बाजार निवासी गणेश कुमार और जहानाबाद निवासी दीपू कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से 18 लूटे गए मोबाइल फोन, चार ब्लूटूथ डिवाइस, 55,780 रुपये नकद और प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन के 39 पीस बरामद किए हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन और रेलवे स्टेशन के आसपास मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे. लूटे गए मोबाइल को वे 500 रुपये से 5,000 रुपये तक में बेचते थे. साथ ही प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन को 50 से 100 रुपये प्रति पीस की दर से बेचने की बात भी सामने आई है। परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक एक संगठित गिरोह से जुड़े हुए हैं. पुलिस अब उनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related posts

कैंपस प्लेसमेंट में चमके सत्तार मेमोरियल कॉलेज के छात्र, दक्षेस इंटरव्यू में कई छात्रों

गला दबाकर हत्या की आशंका, 36 वर्षीय युवक की लाश मिलने से शाहपुर में सनसनी

बिहार वेटेरिनरी कॉलेज में फेलाइन रोगों पर विशेष प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने दिए उन्नत इलाज के टिप्स

error: