बिहार

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर ट्रैफ़िक एसपी ने की समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक, सागर कुमार द्वारा यातायात संचालन एवं प्रबंधन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था की स्थिति तथा यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया। बैठक के क्रम में ‘शास्तिका कक्ष’ में लंबित मामलों की सुनवाई की गई तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Advertisements
Ad 1

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना पटना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। पटना पुलिस ने आम लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि शहर में सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में राजद पैनल की जीत को सुनिश्चित बनाने की अपील : राजद शिक्षक प्रकोष्ठ

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की ओर पहल, यातायात कार्यालय में आमजनों से मिले एसपी ट्रैफिक

error: