बिहार

शादी के बाद ही पति पत्नी में हो गई अनबन

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर इलाके में एक वृद्ध सास उमा भारती अपनी बहू खुशबू से इस कदर परेशान हो गई कि अब उसे अपने बेटे के साथ पुलिस के सामने बहु से पीछा छुड़ाने की गुहार लगानी पड़ी. दरअसल हुआ यूं कि शादी के बाद से ही पति अजीत कुमारी और उनकी पत्नी खुशबू में अनबन हो गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे . इस बीच बहू अपने पति और सास के साथ बराबर संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर लड़ाई झगड़ा करने लगी . फिलहाल महिला का पति अपने बड़े भाई अमित के साथ बेंगलुरु में जॉब करते हैं .

वही इस बीच पटना के राम कृष्णा नगर वाले घर में सास और ससुर को अकेला पाकर आरा से बहू अपने मायके वालों के साथ पहुंची . बहू ने अपनी सास से पटना वाले इस घर को अपने नाम लिखने की जबरदस्ती करने लगी. सास के विरोध करने पर बाहर से घर में ताला लगा दिया गया. बहू ने अपनी सास को दो दिनों तक उसके घर में बंधक बनाए रखा . इतना ही नहीं बहू और उसके मायके वाले घर के बाहर से पथराव भी किया जिसमें मकान में लगा कांच का शीशा टूट गया. बहू और उसके मायके वालों के भय से ससुर भी घर में नहीं प्रवेश कर पा रहे थे . फिर मोहल्ले वालों के मदद से वृद्ध सास किसी तरह बाहर निकली और राम कृष्णा नगर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. सास उमा भारती ने बताया कि पुलिस के पास बहू के खिलाफ शिकायत की. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची भी लेकिन न्यायालय का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ ली है.

Advertisements
Ad 1

राम कृष्णा नगर के शिवाजी चौक निवासी राधेश्याम प्रसाद की है जो सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं. उनके दो बेटों में अमित कुमार एवं अजीत कुमार बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं.राम कृष्णा नगर थाना में बहुत से परेशान वृद्ध महिला ने बताया की उनके छोटे बेटे अजीत कुमार की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आरा निवासी खुशबू कुमारी से हुई थी. शादी में विदाई के बाद से ही खुशबू कुमारी का अपने सास-ससुर एवं पति के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था. शादी के कुछ दिन बाद ही जब बेटा अजीत कुमार अपने ससुराल गये तो उनके साथ उनकी पत्नी खुशबू और उनके परिजनों ने काफी बदसलूकी और मारपीट किया. इस घटना के बाद अजीत कुमार अपनी पत्नी खुशबू को छोड़कर वापस अपने घर लौट आया.

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: