फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत न्यू रानीपुर जय हिंद कॉलोनी में एक रिटायर्ड डीएसपी के घर चोरों ने धावा बोलकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. चोरी की वारदात में शामिल चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है. सबसे हैरत की बात यह है कि रियायत डीएसपी के घर में पालतू कुत्ता भी था जो चोरी की वारदात के समय भौंका तक नहीं. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात में शामिल कोई परिचत शख्स भी होगा, जो पहले से उस घर में आना-जाना करते होंगे
जिसके चलते कुत्ता नहीं भौंका. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कॉलोनी में फुलवारी शरीफ थाना पुलिस की टीम कभी गस्ती करने नहीं आती जिससे इलाके में लगातार चोरों की करतूत से लोग परेशान हैं. फिलहाल चोरी की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस टीम पहुंची और छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और पता लगाया जा रहा है कि जिनकी तस्वीर सीसीटीवी ने आई है वह कौन लोग हैं. चोरी कि इस वारदात को 1 घंटे में अंजाम दिया गया है।
फुलवारी शरीफ थाना के जय हिंद कॉलोनी में सेवानिवृत्त डीएसपी रामराज अपने पत्नी बच्चे और भाई के साथ रहते हैं. उनका घर 2 फ्लोर का है. नीचे के फ्लोर में एक कमरे में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे के अंदर में उनके माता-पिता रहते हैं. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता बीती रात घर पर नहीं थे. इसी क्रम में चोरों के गिरोह ने आधी रात लगभग 3:00 से 4:00 के बीच चार की संख्या में चोर घुस आए और उनके पापा के कमरे को तोड़कर कमरे में प्रवेश करके गोदरेज में रखे गए सोना चांदी के जेवरात ले उड़े. चोरी गई जेवरात की कीमत लगभग 5 लाख रुपए के आस-पास हो सकती है.
घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है 4 की संख्या में चोर घुसे और महज 1 घंटे के अंदर है बड़ी घटना को अंजाम देकर आराम से भाग निकले. सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस कमरे में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया उस कमरे के ठीक बगल में सेवानिवृत्त डीएसपी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे थे ,उन्हे भी चोरों की आहट नही सुनाई पड़ी. इतना ही नही घर में उनका पालतू कुत्ता भी चोरी की इस घटना की आहट को पकड़ नहीं सका.बड़ा सवाल है कि जिस वक्त चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था, उस वक्त उनका घर का पालतू कुत्ता आखिर खामोश क्यों था ? पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात में कुछ परिचित लोग हो सकते हैं जिसे पालतू कुत्ता पहचानता होगा।
फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष शफीर आलम ने बताया कि चोरी की वारदात में शामिल चोरों का पता लगाया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज में जिनकी तस्वीर सामने आई है उसकी पहचान का प्रयास कराया जा रहा है।
