बिहार

बिहटा सरमेरा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हो गयी मौत!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के बिहटा सरमेरा हाईवे पर गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगाम रफ्तार से जा रहे अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। यह हादसा बिहटा सरमेरा हाईवे पर कंसारी और सैदनपुर के बीच राधा होटल के सामने हुई है। ग्रामीणों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास होगी। मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। मृतक लाल और काले रंग के मिक्स कलर वाले पल्सर बाइक सँख्या BR01EF / 4137 पर सवार था। इसके अलावा मृतक ब्लू जैकेट और सफेद जीन्स पहने हुए था। बता दें कि इस बिहटा सरमेरा हाईवे पर कई जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है उसके बावजूद मौत की रफ्तार से वाहन दौड़ाए जा रहे हैं जिनकी चपेट मे आकर लगातार हादसे में लोगो की जान जा रही है। इस हाइवे पर रौशनी की भी कोई व्यवस्था नही की गई है जिससे रात में अधिक हादसे हो रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को भी एक ऑटो में पिकअप के धक्के से ऑटो चालक की मौत हो गयी थी।

Advertisements
Ad 1

इस मार्ग से गुजरने वाले आसपास के गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन इस मार्ग पर बेलगाम रफ्तार पर कोई रोक नहीं लगा पा रही है। गौरीचक थानेदार लालमणि दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन से बाइक सवार युवक की कुचलकर मौत हो गयी है जिसका शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर आगे की करवाई की जा रही है। वही धक्का मारने वाले अज्ञात वाहन का भी पता लगाया जा रहा है।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: