बिहार

द रेड वेलवेट होटल अपनी पाँचवी वर्षगांठ पर ग्राहकों को दे रहा 25 प्रतिशत तक की छूट

दानापुर, आनंद मोहन। अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रसिद्ध दानापुर नगर परिषद के आरपीएस मोड़ स्थित द रेड वेलवेट होटल ने राजधानी में अपने 5 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर होटल प्रबंधन ने केक काटकर होटल के पाँचवी वर्षगांठ को बड़े हीं धूमधाम से मनाया।

इस मौके पर होटल के प्रबंध निदेशक रोहित कुमार ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि द रेड वेलवेट होटल ने सफलतापूर्वक अपने पांच वर्ष पूरे कर लिए। इन पांच वर्षों में होटल ने अपने उत्कृष्ट सेवाओं से ग्राहकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में शुरू हुआ यह होटल आज टॉप फैमली व व्यावसायिक होटलों में गिना जा रहा है। इसके लिए मैं अपने टीम मेम्बर, कर्मचारियों व अपने अतिथियों का धन्यवाद करता हूं।

Advertisements
Ad 1

अपने संबोधन में होटल के सीईओ रणधीर कुमार रंजन ने बताया कि यह होटल सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है जिसमें रेस्टुरेंट, 2 बैंकवेट हॉल, 1 बोर्ड रूम, जिम, स्पा तथा 28 आधुनिक सुसज्जित कमरे हैं। होटल के ऑपरेशन मैनेजर प्रबोध कुमार ने कहा कि इस वर्षगांठ पर हम अपने ग्राहकों को रूम्स पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दे रहे हैं जो कि पूरे जनवरी माह तक वैध होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने मेहमानों के बहुमूल्य सुझाव का स्वागत करते हैं और उन पर अमल करके उसे दूर करने की भरपूर कोशिश करते हैं।

वहीं होटल के फ़ूड एंड बेवरेज मैनेजर नितीश कुमार ने बताया कि होटल ने समय – समय पर फूड फेस्टिवल आयोजित कर ग्राहकों को संतुष्ट करने की भरपूर कोशिश की है। हमारा उद्देश्य अतिथियों को बेहतर खाना और सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर एचआर मैनेजर साक्षी निराला, परचेज मैनेजर अनुरंजन कुमार, हाउसकीपिंग मैनेजर अभिनय कुमार, एग्जीक्यूटिव शेफ दीपक कुमार, अकाउंटेंट विक्की कुमार, रेस्टोरेंट मैनेजर संजय जैन, फ्रंट ऑफिस मैनेजर अजय कुमार पाल, असिस्टेंट चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर गजेंद्र सिंह तथा होटल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: