बिहार

ईद की खरीदारी करने उमड़े लोगों से देर रात्रि तक बाजारे गुलजार

फुलवारी शरीफ, अजीत। मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार ईद उल फ़ित्र में अब कुछ दिन ही शेष रहे गये हैं.ईद की खरीदारी करने उमड़े लोगों से देर रात्रि तक बाजारे गुलजार हैं. ईद को लेकर बाजार में सैंकड़ो अस्थायी दुकानें लगाई गई है, जिसमें लच्छा सेंवई से लेकर पिन खुजूर, टोपी, अतर, सूरमा एवं रेडीमेड कपड़ा आदि के हैं. बाजार में भी ईद की रौनक देखने को मिल रही है. जगह-जगह बिक रही शीयर चाय का लुत्फ लेकर लोग ईद के लिए कपड़े, कालीन, चादर, कुशन, पर्दे, मेवे, सेवई-लच्छा , साज सज्जा आदि की खरीदारी में उमड़ रहे. लच्छा व इत्र की खुशबु से बाजार की फिजां का रौनक देखते ही बन रहा है.फुलवारी शरीफ का चुनौती कुआँ गुलिस्तां मुहल्ला, इसापुर, नया टोला महत्वाना चौराहा सदर बाजार में ख़रीदारों का रेला इफ्तार के बाद उमड़ता है तो रात्रि बारह बजे भी दुकानों की रौनक देखते ही बनते हैं.

Advertisements
Ad 1

एडिशनल एसपी विक्रम सेहाग, थानेदार सफिर आलम लगातार पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे हैं.भीड़ में असामाजिक तत्वों पर पुलिस टीम की चौकस नजर है. सादे लिबास में पुलिस फ़ोर्स को लगे गया है ताकि ईद की खरीदारी करने आई महिलाओं को कोई दिक्कत परेशानी न हो.

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: