बिहार

श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में शिक्षक दिवस संपन्न

पटनासिटी, न्यूज क्राइम 24। श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन तथा दर्शनशास्त्र के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के यशस्वी प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कनक भूषण मिश्र ने किया। 5 सितंबर शिक्षक दिवस का कार्यक्रम पूरे धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

आज के शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ० राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया गया तथा जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर केक काटकर शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर बधाई दिया गया।प्राचीन भारतीय एशियाई अध्ययन के विभागाध्यक्ष डॉ० अंबुज किशोर झा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए “प्राचीन इतिहास धर्म एवं दर्शन के आईने में पाटलिपुत्र की धरती” पर अपना सारगर्भित भाषण किया। उन्होंने प्राचीन पटना की विरासत को प्रमुखता से रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस संगोष्ठी का विषय कार्यभार में भी काम देगा।

Advertisements
Ad 1

महाविद्यालय में वनस्पति विभाग द्वारा भी अपने विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ०पुष्पा सिन्हा के द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया तथा केक काटकर जन्म जयंती का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य महोदय ने शिक्षकों एवं छात्रों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ० राधाकृष्णन की जीवनी से सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी तथा सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ० फजल अहमद,डॉ० संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ० सुबोध कुमार, डॉ० करूणा राय, डॉ० अनिल कुमार सिंह,डॉ० विजय नारायण सिंह, डॉ० अरुण कुमार, डॉ० विकास कुमार, डॉ० उमेश कुमार, डॉ० विनय कृष्णा तिवारी, डॉ० एस.टी.असलम, डॉ० सुनील कुमार, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर विभाग के द्वारा शिक्षकों को कलम, अल्पाहार इत्यादि प्रदान किया गया। वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: