बिहार

डुमरिया थाना का औचक निरीक्षण

गया, अरुणजय प्रजापति। पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा संयुक्त रूप से मैगरा, छकरबंधा एवं डुमरिया थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान, अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गए।

Advertisements
Ad 1

डुमरिया थाना तथा झारखंड बॉर्डर (बेला घाट बॉर्डर) का भी निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त मैगरा, छकरबंधा थाना नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया एवं डुमरिया थाना अन्तर्गत बोधीविगहा निर्माणधीन थाना स्थल का निरीक्षण किया गया। मैगरा थाना तथा बोधी बीघा थाना के भवन के निर्माण को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: